|
बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन काफी उथल-पुथल वाला अब तक साबित हो रहा है और एनडीए सरकार का गिरना (NDA government fall) लगभग तय माना जा रहा है. महागठबंधन के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के साथ राबड़ी आवाज पर सुबह से बैठक चल रही थी. बैठक खत्म हो गई है और अब भोज की तैयारी (Preparation of banquet) है.
पटना : राबड़ी आवास पर महागठबंधन के सभी घटक दलों की बैठक (Meeting of all constituents of Grand Alliance at Rabri residence) चल रही थी वह अब खत्म हो चुकी है. सभी शाम 4:00 बजे का इंतजार कर रहे हैं, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन जाएंगे.